Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : राजनीति के रहे हैं माहिर खिलाड़ी, बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल

हरियाणा : राजनीति के रहे हैं माहिर खिलाड़ी, बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल

faridabadnews24By faridabadnews24July 6, 2021No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President ramnath kovind) ने आठ प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को भी बदल दिया गया है। उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि हरियाणा के राज्यपाल अब बंडारू दत्तात्रेय होंगे। बंडारू दत्तात्रेय फिलहाल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। हरियाणा के 18वें राज्यपाल बने दत्तात्रेय राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं और पड़ोसी राज्य में ही पदस्थ होने के चलते हरियाणा की सियासी पृष्ठभूमि से अच्छे से वाकिफ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते भी दत्तात्रेय का हरियाणा से विशेष जुड़ाव रहा। दत्तात्रेय को सितंबर 2019 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इस प्रकार उनका कार्यकाल सितंबर 2024 तक होगा। अर्थात वह हरियाणा में पूरे पांच वर्ष नहीं, बल्कि करीब तीन साल तक राज्यपाल के पद पर रहेंगे।केंद्र सरकार में तीन बार मंत्री और चार बार सांसद रह चुके बंडारू दत्तात्रेय मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं. हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री लेने के बाद संघ प्रचारक के तौर पर राजनीतिक करियर शुरू किया। देश में आपातकाल के दौरान उन्होंने जेल भी काटी। वर्ष 1980 में दत्तात्रेय ने भाजपा की सदस्यता ली और आंध्र प्रदेश ईकाई के सचिव बन गए। अगले ही साल पार्टी ने महासचिव बना दिया। दो बार आंध्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे और फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे। 1991 में पहली बार सांसद बने दत्तात्रेय स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे। साल 1998 में वह दूसरी बार चुनाव जीते और वाजपेयी सरकार में शहरी विकास मंत्री बनाए गए। इसके बाद 1999 में फिर से वह जीत हासिल कर संसद पहुंचे और रेल राज्यमंत्री बने। इसके बाद साल 2014 में वह अपनी सिकंदराबाद सीट से चुनाव जीते और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ लेने के लिए बाद में उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंप दी गई। हैदाराबाद में 12 जून 1947 को जन्मे दत्तात्रेय दत्तन्ना के नाम से मशहूर रहे हैं। वर्ष 1989 में वसंता से विवाह किया। उनके दो बच्चे पुत्र नामित वैष्णव बंडारू और बेटी विजया लक्ष्मी हैं।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने लटकाए कई बिल

निवर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की गठबंधन सरकार से बेहतरीन पटरी बैठी, लेकिन कई मौके ऐसे भी आए जब अहम बिलों को राजभवन में लटका दिया गया। विधानसभा में पारित निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसद रोजगार के बिल पर आर्य ने कुछ आपत्तियां लगाते हुए राष्ट्रपति के पास भेज दिया था। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार को बिल निरस्त कर खामियां दूर करते हुए संशोधित बिल लाना पड़ा। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सत्यदेव नारायण आर्य से अलग-अलग मुलाकात कर बिल को मंजूरी देने का आग्रह किया जिसके बाद उन्होंने बिल पर मुहर लगाई।

हरियाणा का त्रिपुरा कनेक्शन

इसे संयोग ही कहेंगे कि हरियाणा के निवर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को कार्यकाल के बीच में ही स्थानांतरित करते हुए त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनसे पहले अगस्त 2018 में आर्य की हरियाणा राजभवन में एंट्री कराते हुए तत्कालीन राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को भी कार्यकाल के बीच में ही शेष बची अवधि के लिए त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था।

Bandaru Dattatreya will be the new Governor of Haryana Haryana: An expert player of politics
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.