ओलिंपिक में कुश्ती के 125 किलो भारवर्ग का कोटा गंवाने के बाद रोहतक के पहलवान सुमित मलिक ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के उस फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसके तहत उन पर 2 साल का बैन लगाया गया था। यह अपील फैसला आने के एक-दो दिन बाद ही कर दी थी। वह पिछले माह ही सोफिया में ओलिंपिक क्वालीफाइंग के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिले थे।
घुटने में दर्द होने पर डॉक्टर की सलाह पर ली दवा: सुमित
सुमित ने कहा कि घुटनों में दर्द होने पर डॉक्टरी सलाह से पेनकिलर ली थी। टूर्नामेंट से पहले व बाद में भी डोप टेस्ट के लिए उनके सैंपल लिए गए थे, जो निगेटिव आए। केवल क्वालीफाइंग राउंड से पहले लिए सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
