फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री Krishan Pal Gurjar की पॉवर बढ़ गयी है, उनका मंत्रालय भले ही बदल दिया गया है लेकिन अब उनके हाथ में दो दो मंत्रालय की जिम्मेदारी आ गयी है जिसमें ‘पॉवर मंत्रालय’ भी है. पहले Krishan Pal Gurjar सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री थे लेकिन अब उनका मंत्रालय बदल दिया गया है, अब उन्हें ऊर्जा राज्य मंत्री (Power Ministry) और भारी उद्योग (Heavy Industries) राज्य मंत्री बना दिया गया है. एक तरह से उनकी Power भी बढ़ी है और मंत्रालयों की संख्या भी बढ़ी है.
आपको बता दें कि Krishan Pal Gurjar की लोकसभा चुनाव में तीसरे सबसे बड़े अंतर से जीत हुई थी, वह पूर्व सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री थे और इस सरकार में भी इसी मंत्रालय का जिम्मा था लेकिन अब उनका विभाग बदल दिया गया है, ऊर्जा मंत्रालय बहुत बड़ा मंत्रालय है, Krishan Pal Gurjar इसमें राज्य मंत्री बन गए हैं. अब Krishan Pal Gurjar के दो बॉस भी हो गए हैं, ऊर्जा मंत्रालय में उनके बॉस यूनियन मिनिस्टर राज कुमार सिंह होंगे जबकि हैवी इंडस्ट्रीज (भारी उद्योग) मंत्रालय में उनके बॉस यूनियन मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। फरीदाबाद के लिए अच्छी बात ये है कि यहाँ पर हैवी इंडस्ट्रीज भी हैं और पॉवर की भी यहाँ पर जरूरत है, शहर को इसका फायदा जरूर मिलेगा क्योंकि देश का ऊर्जा राज्य मंत्री हमारे जिले से होगा।

