उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिन्दूराव इलाके में बृहस्पतिवार देर रात पांच-छह बदमाशों ने रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर और उसके मामा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से दो राहगीरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मुजीब ईदगाह इलाके में रहता है। रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान के नजदीकी उसके मामा का क्लिनिक है। बृहस्पतिवार रात वह क्लिनिक के पास मौजूद था। उसे मामा के साथ शाहदरा जाना था। दोनों गाड़ी में बैठे ही थे कि एक लड़का कार के आगे आकर खड़ा हो गया। उसके कुछ और साथी भी वहां आ गए। मुजीब और उसके मामा ने युवकों का इरादा भांप लिया और भागने लगे तो उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जो वहां से गुजर रहे दो राहगीरों को लग गईं। पुलिस ने घायलों को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
