हरियाणा के मुरथल में स्थित ढाबों के पराठे बहुत मशहुर है लेकिन इन दिनों मुरथल का ढाबे अपने पराठों के लिए बल्कि गंदे कामों की वजह से चर्चा में बने हुए है। हाल ही में सीएम फ्लाइंग की टीम ने ढाबों पर छापेमारी की सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी में देह व्यापार से जुड़े 9 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक ढाबे से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए धर-दबोचा। ये छापेमारी सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में रात 8.30 पर की गई। तीन में से एक टीम ने ब्राउन ढाबे पर छापेमारी की जहां 12 युवकों को जुआ खेलते हुए अरेस्ट किया गया। पुलिस को उनके पास से 1.63 लाख रुपए बरामद हुए। सीएम टीम ने सभी आरोपियों को मुरथल पुलिस के हवाले कर दिया।
