उत्तर प्रदेश के औरेया में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने शातिर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कानपुर रेंज के आईजी को मारने की धमकी दी थी। वह कई महिलाओं तो ब्लैकमेल कर उनके साथ शारिरिक संबंध बना चुका है। उसके पास से पुलिस को भारी मात्रा में असलहा मिला है।
जानने वाले की आईडी से दी थी धमकी
मामला कानपुर देहात का सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। जहां का निवासी सुनील वर्मा एक साइबर क्रिमिनल है। उसने 4 जुलाई को फेक आईडी से कानपुर जोन के आईजी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद स्वॉट टीम और साइबर सेल हरकत में आ गया था। पुलिस को पता चला कि धमकी अछल्दा थाना क्षेत्र के राहुल सोनी की आईडी से दी गई थी। जिसके बाद उससे पूछताछ में उसने बताया कि धमकी उसने नहीं सुनील वर्मा नाम के अपराधी ने दी थी।
महिलाओं को करता था ब्लैकमेल
अपराधी कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में उनके फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार उनका रेप करता था। जिसके बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद किया। जिसमें अत्याधुनिक तरीके के ऐप व पासवर्ड है। जिससे वह अपने मोबाइल को सुरक्षित रखता है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से असलहों का जखीरा मिला है। जिसमें कई तमंचे व कारतूस है। जिसे पुलिस ने सील कर दिया है और आरोपी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
