
कोरोना के इस दौर में एक आरोपी को जज के सामने बिन मास्क पेश करना पुलिस के लिए अच्छा नहीं रहा| पुलिस को फटकार लग गई| आरोपी के मुंह पर मास्क न देखते हुए जज ने पुलिस से कहा कि अगर वह मास्क मुहैया नहीं करा सकती है तो हमसे पैसे ले जाये पर बिन मास्क वाली यह लापरवाही नहीं होनी चाहिए| हमें इस ओर गंभीर होना चाहिए|
दरअसल, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में प्रॉपर्टी विवाद के एक आरोपी को पेश किया गया था| आरोपी ने मास्क नहीं लगा रखा था तो जज ने पूछ लिया कि मास्क कहां हैं? इसपर आरोपी ने जज को बताया कि उसे पुलिस द्वारा मास्क ही नहीं दिया गया है तो कैसे लगाता| आरोपी का इतना कहना था कि जज का माथा ठनक गया और पुलिस को सुनाते हुए जज ने कह दिया कि अगर पुलिस के पास मास्क देने तक के पैसे नहीं हैं तो आयोग से लेले| इसी के साथ आयोग ने मॉडर्न जेल के जेल अधिकारी को कहा कि इस लापरवाही पर कार्रवाई की जानी चाहिए| क्यों मास्क महैया नहीं कराया जा रहा है| आयोग ने कहा कि मास्क न पहनना एक अपराध है| और फिर जब किसी को आयोग के सामने पेश किया जा रहा है तब भी नहीं….
कोरोना नियम की उल्लंघना….
आयोग ने कहा कि यह सिर्फ मास्क उपलब्ध न कराये जाने की बात नहीं है| यह कोरोना नियम की सरासर उल्लंघना है| आयोग ने कहा कि यह बहुत हैरान करता है कि सरकारी विभाग ही भारत सरकार के कोरोना दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं| आयोग ने कहा कि अगर ऐसा करने के लिए पुलिस विभाग के पास पैसे नहीं है तो वह आयोग से संपर्क करे पर ऐसा कतई न करे कि जिससे कोरोना नियम की उलंघना हो| आयोग पुलिस को पैसे देने को तैयार है| बताया जाता है कि आयोग ने यहां तक कह दिया कि पुलिस विभाग आईएफएससी कोड के साथ बैंक खाता भेज सकता है| आयोग ने कहा कि यह अच्छा काम है इसलिए आयोग इसे ख़ुशी से करना चाहेगा|
