Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खोरी में दिखा प्रशासन की अपील का असर, लोगों द्वारा स्वयं मकानों को किया जा रहा खाली

खोरी में दिखा प्रशासन की अपील का असर, लोगों द्वारा स्वयं मकानों को किया जा रहा खाली

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : खोरी क्षेत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार अवैध अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन द्वारा लोगों को स्वयं सामान हटाने के लिए दिए गए समय का सकारात्मक परिणाम दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्वयं अपने मकानों को खाली किया व मलबा भी उठाया। लोगों के स्वयं सहयोग के लिए सामने आने पर प्रशासन भी उन्हें भरपूर मदद कर रहा है।
PunjabKesari
शुक्रवार को करीब 20 कबाडियो ने खोरी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से पुराना सामान खरीदा। इसके साथ ही पुराना बिल्डिंग मटेरियल खरीदने के लिए भी बड़ी संख्या में इस कार्य को करने वाले लोग वहां पर पहुंचे। शुक्रवार को ज्यादातर लोग अपने घरों के टीन सैड व अन्य सामान स्वयं उतारकर ले जाते दिखाई दिए। गौरतलब है कि खोरी क्षेत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार नगर निगम फरीदाबाद द्वारा 18 जुलाई तक अवैध अतिक्रमण हटाए जाने हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र में लगातार मुनादी करवाकर लोगों से स्वयं क्षेत्र को खाली करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही वहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है।

PunjabKesari

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को लगातार समझाया जा रहा है की माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालना हर हालत में की जाएगी। इसके साथ ही खाली हो रहे क्षेत्र को समतल करने के लिए बड़ी संख्या में अर्थ मूवर्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही लोगों को अपना सामान ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। पिछले 2 दिन से प्रशासन की अपील का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग स्वयं अपना सामान लेकर जाते दिखाई दिए। उपायुक्त यशपाल ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि वह स्वयं अपना कीमती सामान हुए बिल्डिंग मटेरियल उठाने में सहयोग करें। इस दौरान शुक्रवार को भी आयुक्त नगर निगम डॉक्टर गरिमा मित्तल उपायुक्त यशपाल व डीसीपी एनआईटी डॉ अंशु सिंगला ने कई बार खोरी क्षेत्र का दौरा किया वह लोगों को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन करने के निर्देश दिए।

faridabadnews faridabadnews24 The effect of the appeal of the administration was shown in Khori the houses are being vacated by the people themselves
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.