फरीदाबाद : हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पाकिस्तान कहे जाने पर रोष प्रकट किया है। संघ ने चढ़ूनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में संघ ने पुलिस कमिश्नर के सैक्टर 21 C कार्यालय पर एकत्रित होकर ज्ञापन भी सौंपा है। हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने कहा किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहना निंदनीय है। गुरनाम सिंह चढूनी को बताना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्म 1954 रोहतक जिले में हुआ था। उनके पूर्वजों के जन्म के समय भी पूरा हिंदुस्तान एक था । गुरनाम सिंह चढूनी का किसी विशेष समुदाय के लिए गलत बयान बाजी करना ठीक नहीं है। उन्होने । उन्होंने कहा कि चढूनी को अपना बयान वापस लेना चाहिए । मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहे जाने पर माफी मांगनी चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
