महामारी के संक्रमण में मास्क को जीवन रक्षक के रूप में देखा जाता है परंतु इन दिनों लोगों ने मास्क के प्रति लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में लोग बिना मास्क के नजर आने लगे हैं और उनमें शारीरिक दूरी भी नहीं रहती है वहीं अब पुलिस ने इस विषय में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। घर से बाहर निकले और आपने मास्क नहीं लगाया है तो जुर्माने के रूप में आपको 500 रुपये देने पड़ सकते हैं। दरअसल, संक्रमण कमजोर होने और मामले कम होने का अभिप्राय कुछ लोगों ने इसके खत्म होने का लगा लिया है, शायद यही वजह है कि मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में लोग बिना मास्क के नजर आने लगे हैं और उनमें शारीरिक दूरी भी नहीं रहती है। इधर, तीसरी लहर आने की बात भी कही जा रही है, ऐसे में तो अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है। फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत पुलिस ने अब फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सख्ती से निपट रही है। पिछले कुछ महीने में पुलिस बिना मास्क घर से निकलने वाले के एक लाख से अधिक लोगों के चालान कर चुकी है। इनसे 500 रुपये प्रति चालान के हिसाब से जुर्माना वसूला जा रहा है फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता ने बताया कि बाजार में बिना मास्क आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरी लहर को रोकने के लिए लोग मास्क लगाने की आदत बना लें। पुलिस से एक बार फिर बिना मास्क वालों के चालान काटने के लिए कहा जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
