Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाईवे की सर्विस लेने बंद होने से हार्डवेयर चौक पर लग रहा जाम

हाईवे की सर्विस लेने बंद होने से हार्डवेयर चौक पर लग रहा जाम

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2021No Comments4 Mins Read

नेशनल हाईवे-19 की दोनों सर्विस लेन बंद होने से बल्लभगढ़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बल्लभगढ़ शहर में आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक दबाव गुरुग्राम नहर के पुल पर पड़ रहा है। यहां पर वाहनों का दबाव बढ़ने से हर समय घंटों तक वाहन जाम में फंस रहे हैं। यातायात पुलिस जाम को लेकर भले ही कई दिनों से मंथन में जुटी है, बावजूद इसके अभी तक जाम का समाधान नहीं खोज पा रही है। इस कारण वाहन चालक उल्टी दिशा में चलने को भी मजबूर है। हिन्दुस्तान ने बल्लभगढ़ क्षेत्र में जाम की इस समस्या को लेकर शुक्रवार को कई स्थानों पर जाकर पड़ताल की। जहां चौकाने वाले तथ्य सामने आए।

10 मिनट के सफर में लग रहा है एक घंटा

बल्लभगढ़ से बीके अस्पताल, गुरुग्राम व दिल्ली की ओर आने जाने वाले वाहनों को सेक्टर-4 आर गुरुग्राम नहर पर बनाए गए नए पुल से या फिर सोहना पुल से होकर हार्डवेयर चौक होते हुए बीके चौक से गुरुग्राम की ओर जाना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को जाम के झाम में फंसना पड़ रहा है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते गुरुग्राम नहर और सोहना पुल पर जाम लगा रहता है। जिसका असर हार्डवेयर चौक पर भी देखने को मिला। दरअसल, यहां से सोहना पुल होते हुए वाहन हार्डवेयर चौक होते हुए नीलम पुल की ओर पहुंच रहे हैं। इससे वहां जाम की स्थिति बनने लगी। इसी तरह सेक्टर-4 व सेक्टर-6 की ओर से बाईपास रोड की ओर जाने वाले वाहनों को गुरुग्राम नहर के पुल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे नहर किनारे बाईपास रोड पर भी जाम लगा रहता है। गु़डइयर चौक से सेक्टर-8 से होते हुए बाईपास रोड के लिए जाने वाले भारी वाहनों के लिए बैरिकेड लगाकर पाबंदी लगाई हुई है। इससे भारी वाहनों को इस नए पुल से होकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

उल्टी दिशा में चलने को मजबूर वाहन चालक

सर्विस लेन बंद होने के बाद शहर के जाम से बचने के लिए कुछ वाहन उल्टी दिशा में चलकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। दअरसल, पुलिस अनाज मंडी चौक को जब चाहे तब बंद कर देती है। इससे वाहन चालक भ्रमित रहते हैं। ऐसे में वाहन चालक उल्टी दिशा का इस्तेाल कर हाईवे पर चढ़ते हैं। बल्लभगढ़ रोडवेज बस अड्डे से सर्विस लेन के रास्ते अपने गंतव्य रूट पर तक जाने वाले वाहन चालक अनाज मंडी में लगने वाले जाम से बचने के लिए उल्टी दिशा में चलकर हाईवे पर पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश संख्या ऑटो वालों की है।

जाम में एंब्यूलेंस भी फंसी रहती हैं

सड़क सुरक्षा संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान एसके शर्मा ने बताया कि इस समय बल्लभगढ़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चमराई हुई है। बीके अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों के लिए जाने वाली एंब्यूलेंस जाम में फंसी नजर आती है। भीषण गर्मी में वाहन चालक चरमराई यातायात व्यवस्था से परेशान है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंथन कर जाम की समस्या का समाधान निकाले। इसके लिए सबसे पहले गुडइयर चौक से बाईपास रोड को जोड़ने वाली सड़क पर लगाए गए बैरिकेड को हटाया जाना जरूरी है। इसके बिना बल्लभगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधरना संभव नहीं।

35 से अधिक पुलिसकर्मियों की है तैनाती

यातायात व्यवस्था संभालने को लेकर पुलिस के अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। इनमें होमगार्ड व पुलिस के जवान शामिल है। बावजूद इसके यातायात व्यवस्था संभल नहीं रही है। यातायात थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जाम को लेकर मंथन किया। इसके तहत अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अभी तक वे बारीकी से इसका आंकलन करने में जुटे हैं कि किस तरह यातायात व्यवस्था और भी बेहतर हो सके।

Due to the closure of the service of the highway faridabadnews faridabadnews24 there is a jam at Hardware Chowk
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.