पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनिया भर में एक नासूर बनकर उभरा है। 11 जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस समय के साथ साथ बढ़ती चली गई। वह 11 जुलाई 2006 का दिन था। रोज की तरह मुंबई की लोकल रेलगाड़ियां लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जल्दी में दौड़ रही थीं। अचानक इन रेलगाड़ियों में से कुछ में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए और घर जाने के लिए अपने अपने कार्यालयों से निकले लोगों में से बहुत से लोग जाने किस दुनिया में चले गए। इन धमाकों में 187 लोग मारे गए और करीब 700 लोग घायल हो गए। ये सात धमाके महज 11 मिनट के अंदर हुए थे। इन धमाकों ने देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई को हिलाकर रख दिया था। सभी धमाकों के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया गया था। प्रेशर कुकर से हुए ये धमाके अन्य बम धमाकों के मुकाबले अधिक जोरदार थे। शाम 6:24 मिनट पर पहला धमाका हुआ था। आखिरी धमाका 6:35 मिनट पर हुआ था। इन धमाकों ने मुंबई की लाइफ लाइन पर ब्रेक लगा दिए थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
