उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार सुबह शंकरगढ़ रानीगंज रेलवे फाटक के समीप एक युवक की लाश पाई गई। युवक आउटलाइन पर औंधे मुंह गिरा था। जीआरपी को आशंका है कि वह किसी ट्रेन से नीचे गिरा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
फोटो के पीछे फोटोग्राफर का लिखा है पता
जीआरपी ने अज्ञात में उसकी लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।उसकी जेब में एक पर्स मिला है, जिसमें उसके फोटोग्राफ मिले हैं। हालांकि पर्स में कोई आईडी भी नहीं थी। फोटोग्राफ के पीछे सोनीपत, हरियाणा के एक फोटोग्राफर का पता लिखा है। पुलिस उस फोटोग्राफर से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। जीआरपी शंकरगढ़ के मुताबिक मृतक की उम्र तकरीबन 27- 28 वर्ष लग रही है। वह नीले रंग की जींस, चेकदार शर्ट और सैंडल पहने हुए है । सम्भवतः किसी ट्रेन से गिरा है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
