Police Recruitment 2021 : बिहार पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट biharpolice.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कुल 106 पदों को नोटिफाई किया गया है, जिनमें से 85 पद कांस्टेबल के लिए हैं और 21 सब इंस्पेक्टर के हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता की बात करें तो सब इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना या आचार्य या समकक्ष से 10 + 2 या मौलवी प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। बिहार पुलिस भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच रखी गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी। इस भर्ती प्रक्रिया से सब इंस्पेक्टर के 21 पद और कांस्टेबल के 85 पद भरे जाने हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। इन पदों पर सैलरी की बात करें तो पुलिस कांस्टेबल को लेवल 3 के मुताबिक 21,700 से 69100 रुपए महीने तक सैलरी मिलेगी। वहीं सब इंस्पेक्टर को बिहार पुलिस के मापदंडो के मुताबिक सैलरी मिलेगी। इस बात का ध्यान रखना है कि आवेदन केवल ऑफलाइन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिहार सैन्य पुलिस, सरदार पटेल भवन, पांचवीं मंजिल, बी.ब्लॉक, कमरा नंबर -510, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, पटना- 800023 के पते पर 9 अगस्त 2021 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों पर चयन के लिए 100 नंबर की परीक्षा होगी। इस 100 नंबर में से 70 नंबर अभ्यर्थियों के पुराने स्पोर्ट्स रिकॉर्ड पर निर्भर करता है, तथा 30 नंबर उनके लिए आयोजित किये गए चयन परीक्षणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 60 अंक प्राप्त करने होंगे , जबकि उनका चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
