Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर बैठे टिकट बुक करने की मिलेगी सुविधा, कंप्लीट पैकेज का भी मिलेगा विकल्प, वेबसाइट हो रही अपग्रेड

घर बैठे टिकट बुक करने की मिलेगी सुविधा, कंप्लीट पैकेज का भी मिलेगा विकल्प, वेबसाइट हो रही अपग्रेड

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2021No Comments3 Mins Read

कानपुर जू प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस है। यहां दूर-दूर तक लोग बच्चों के साथ घूमने आते हैं। कोविड के चलते जू की इनकम बेहद कम हो गई, इसका असर जानवरों के खाने पर भी पड़ने लगा था। लेकिन अब जू प्रशासन ने इनकम बढ़ाने के लिए कई और सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है।

टाइगर्स के लिए बेहद खास है कानपुर जू।
टाइगर्स के लिए बेहद खास है कानपुर जू।

मिलेगा कंप्लीट पैकेज
कानपुर जू सहायक निदेशक आरके सिंह ने बताया कि लोग अब ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अभी लोग काउंटर पर 75 रुपए का टिकट लेकर एंट्री करते हैं और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर भी काउंटर टिकट लेने पड़ते हैं। अब लोग कंप्लीट पैकेज बुक कर सकेंगे। इसके बाद किसी भी काउंटर पर टिकट नहीं लेनी पड़ेगी। लाइन में टिकट लेने के लिए समय भी बर्बाद नहीं होगा। पैकेज के रेट जल्द ही अनाउंस किए जाएंगे।

वेबसाइट की जा रही अपग्रेड
इस सर्विस को शुरू करने के लिए कानपुर जू प्रशासन अपनी वेबसाइट को अपडेट कर रहा है। 15 अगस्त को इस सर्विस को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जू के अंदर बनी कैंटीन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। पैकेज में साइकिल, तितलीघर, उल्लूघर व बाल ट्रेन की सर्विस भी मिलेगी। इसके अलावा जू को इस बार नए कलेवर में खोलने की तैयारी है। अनुभूति केंद्र को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

देश में चुनिंदा है तितलीघर
यहां बना तितलीघर बेहद खास तरीके से बनाया गया है। पार्क में बने दो पॉली हाउस के अंदर झरना वातावरण को सही रखने के लिए बनाया गया है, क्योंकि ज्यादा गर्मी, सर्दी में तितलियां मरने लगतीं हैं। अंदर का नजारा पूरी तरह से प्राकृतिक है। यहां लेमन पैंसी, पेंटेड लेडी, प्लेन टिगर, ब्लू पैंसी, चॉकलेट पैंसी, कॉमन बैरन, कॉमन जेजेबेल, कैबेज व्हाइट, कॉमन इमीग्रांट, कॉमन मोरमोन, लाइन बटर फ्लाई, इंडियन प्लान बोब, स्माल ब्रांडेड स्वीफ्ट, कॉमन पिरट, डार्क ग्रास ब्लू, पी ब्लू समेत सैकड़ों तितलियां देखने को मिलती हैं।
टाइगर्स का ब्रिडिंग सेंटर
कानपुर जू क्षेत्रफल की हिसाब से देश का तीसरा सबसे बड़ा जू है। यहां 1250 से ज्यादा जीव-जंतु रहते हैं। ये टाइगर्स की ब्रिडिंग के लिए भी जाना जाता है। ईयर-2019 में टाइगर के 4 बच्चों को जन्म हुआ था। इसके अलावा यहां राइनो, जेब्रा, हिरण, भालू, लकडबग्धा, दुर्लभ घड़ियाल समेत सैकड़ों जानवर हैं। इनके आलवा विभिन्न देशी-विदेशी पक्षी भी यहां आते-जाते रहते हैं। अफ्रीका का शुतुरमुर्ग और न्यूजीलैंड का ऐमू, तोता,सारस समेत कई भारतीय और विदेशी पक्षी हैं।
रोम के फव्वारे के पूरी जानकारी
कानपुर जू में नमामि गंगे योजना के तहत बने अनुभूति केंद्र बेहद खास है। इसमें कानपुर और गंगा का इतिहास बेहद रोचक तरीके से बताया जाता है। इसके अलावा यहां रोम में 1650 में स्थापित हुए फव्वारे के बारे में भी जानकारी मिलती है, जिसमें तीन नदियों का जल समाहित है। दूसरे कमरों में एक स्विच को दबाने से पक्षियों की अलग-अलग आवाज सुनाई देती है। तीसरा कमरा वाटर पॉल्यूशन और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देता है।

तीन तरह के टिकट के रेट

  • अडल्ट- 75 रुपए
  • बच्चे (6 से 12 साल)- 35 रुपए
  • फॉरेन नेशनल- 400 रुपए

कैमरे से यादगार बना सकते हैं पल
डीएसएलआर कैमरा- 100 रुपए
वीडियो डीएसएलआर कैमरा- 500 रुपए
शूटिंग कैमरा- 25 हजार रुपए

but people did not listen cut all the hair on his head and face. Facility to book tickets sitting at home faridabadnews faridabadnews24 He was slapped so much that blood started coming out of his mouth option of complete package will also be available website is being upgraded
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.