Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चाहे जितने कानून बना लो, जो रूहें अल्लाह ने बना दीं वाे तो दुनिया में आकर रहेंगी, बोले- मोदी योगी हुक्म तो दे सकते हैं, बच्चे इन्हें नसीब नहीं

चाहे जितने कानून बना लो, जो रूहें अल्लाह ने बना दीं वाे तो दुनिया में आकर रहेंगी, बोले- मोदी योगी हुक्म तो दे सकते हैं, बच्चे इन्हें नसीब नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2021No Comments2 Mins Read

संभल से सपा के सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने फिर विवादित बयान दिया है। डॉ. बर्क ने टू चाइल्ड पॉलिसी पर कहा है कि सरकार चाहे जितने कानून बना ले। जितनी रूहें अल्लाह ने बना दी हैं, वह दुनिया में आकर रहेंगी। डॉ. बर्क ने कहा, ‘पहले अल्लाह ने एक कानून बना दिया। इसके बाद आप चाहे जितने भी कानून बनाएं कि ज्यादा बच्चे पैदा नहीं कर सकते। लेकिन आप बच्चे पैदा होने से रोक नहीं सकते।’

किसी देश से जंग हुई तो कहां से लाओगे आदमी

डॉ. बर्क ने कहा, सरकार पूरे हिंदुस्तान में बच्चे पैदा नहीं होने देगी। ऐसे में यदि कल को यदि किसी देश से मुकाबले की जरूरत पड़ी। जंग हुई तो हमारे मुल्क में आदमी कहां से आएंगे। बोले, इस मोर्चे पर घाटा होने लगेगा।

मोदी – योगी और भागवत के तो कोई बच्चा नहीं है

प्रधानमंत्री मोदी और UP के CM योगी पर तंज कसते हुए बर्क ने कहा, इनके तो बच्चे ही नहीं हैं। मोदी, योगी और मोहन भागवत ने तो शादी ही नहीं की। मोदी और योगी पर निशाना साधते हुए डॉ. बर्क ने कहा, ‘आप पीएम हों या सीएम। आप कुछ भी हो जाएं। आप हुक्म तो दे सकते हैं। लेकिन बच्चे जैसी चीज सबको नहीं मिलती। ‘

जो चाहे कर लाे, बच्चा पैदा होगा तो रोकेगा कौन

सपा सांसद ने कहा, आपके पास हुक्म देने की ताकत है। तुम्हारे हाथ में है, जो चाहे कानून बना लो। लेकिन जब बच्चा पैदा होगा तो उसे रोकेगा कौन। दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी योजनाओं से दूर रखने के सवाल पर डॉ. बर्क ने कहा, हमें लालच नहीं है। अल्लाह के हाथ में है वो किसी को फकीर बनाए या दौलतमंद।

अल्लाह के कानून से टकराना अच्छी बात नहीं

डॉ. बर्क ने कहा, ‘जब अल्लाह पहले कानून बना चुका तो आप कौन होते हैं कुदरत के कानून में दखल देने वाले।’ उन्होंने कहा, ‘अल्लाह के कानून से टकराना अच्छी बात नहीं है।’ सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए सपा सांसद ने कहा कि इलेक्शन आने वाला है इसलिए सरकार ने यह शिगूफा छेड़ा है।

तुम बना लो कानून, अल्लाह खत्म कर देगा

सपा सांसद ने कहा, ‘तुम कानून बना लो। अल्लाह इसे खत्म कर देगा। अगली सरकार आएगी वो नया कानून ले आएगी।’ उन्होंने कहा यह कानून मुसलमानों में भ्रम पैदा करके उन्हें लड़ाने के लिए लाया जा रहा है।

children do not have any luck. faridabadnews faridabadnews24 No matter how many laws you make said - Modi Yogi can give orders the souls that Allah has made they will come and stay in the world
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.