माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और भारत सरकार के बीच तकरार लगातार जारी है। इसी बीच मोदी सरकार के नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का अकाउंट अनवेरीफाई कर ब्लू टिक हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री के अकाउंट का यूजरनेम या हैंडल बदलने की वजह से ऐसा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव चंद्रशेखर का यूजर नेम पहले Rajeev MP था। जिसे बाद में उन्होंने बदलकर Rajeev GOI कर दिया। इसके चलते ट्विटर ने उनका ब्लू टिक हटाया है। ट्विटर की वेरिफिकेशन पॉलिसी के मुताबिक नाम बदले जाने पर ब्लू टिक हटा दिया जाता है। इसके अलावा यदि खाता छह महीने की अवधि के लिए निष्क्रिय है तो भी ब्लू टिक हट सकता है। ट्विटर इंडिया ने कहा कि हम मंत्री के कार्यालय के संपर्क में हैं और ब्लू टिक को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। कार्यभार संभालने के बाद ट्विटर विवाद पर चंद्रशेखर ने कहा था कि मंत्रालय एकतरफा आधार पर काम नहीं करता है। उन्होंने नए आईटी नियमों पर सरकार के साथ ट्विटर के विवाद पर कहा, “मैंने अभी चार्ज लिया है। मंत्रालय एकतरफा आधार पर काम नहीं करता है और इसका व्यक्तिगत विचारों और विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्रालय नए केंद्रीय मंत्री के साथ बैठकर इन सभी मुद्दों का समाधान करेगा।” यह पहली बार नहीं है जब ट्विटर ने किसी नेता के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया है। कुछ दिन पहले भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था। जिसे बाद में बहाल कर दिया गया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
