Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज बिल्डिंगों के लिए फायर टेंडर मशीनें जल्द आएंगी, बिजली सब स्टेशन भी जल्द शुरू होगा

ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज बिल्डिंगों के लिए फायर टेंडर मशीनें जल्द आएंगी, बिजली सब स्टेशन भी जल्द शुरू होगा

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2021Updated:July 12, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र को ग्रेटर फरीदाबाद नाम देने के बाद यहां पर हाईराइज बिल्डिंग के लिए फायर टेंडर मशीनें जल्द आने वाली हैं। इसके अलावा बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए यहां बिजली सब स्टेशन लगभग बनकर तैयार है। इसके शुरू होने के बाद बिजली की कमी नहीं रहेगी। विधायक रविवार को सेक्टर-82 की प्राणायाम सोसाइटी में आयोजित पौधरोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा पौधों का महत्व हालांकि सभी जानते हैं लेकिन कोविड काल में इन पौधों का और अधिक महत्व बढ़ गया है। लोगों को पौधों से मिलने वाली ऑक्सीजन के महत्व का पता चल गया है। विधायक ने कहा प्राणायाम की ओर से करीब 5000 पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत छायादार पौधों के साथ-साथ फलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। आज हमें इन्हें पालने में थोड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन बाद में ये अनंत काल तक हमें लाभ देंगे। प्राणायाम आरडब्ल्यू ने रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेटर और रोटरी क्लब फरीदाबाद रॉयल्स के सहयोग से 1800 पौधे लगाए। इस अभियान के तहत यहां कुल 5000 पौधे लगाए जाएंगे। जो पौधे लगाए जा रहे हैं उनमें आम, पीपल, नीम, जामुन, अमरूद, फाइकस, अशोका आदि शामिल हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सुधीर नागर, प्राणायाम आरडब्ल्यूए के प्रधान साहिल कुमार, सचिव योगेश मान, कोषाध्यक्ष अमित चंद्रा, वरिष्ठ उपप्रधान नितिन अरोड़ा, अंजना सिंह, हेमलता भारद्वाज, हितेश साहनी, विपिन नागपाल, विजय भारद्वाज, विजय सिंह, रोटरी गवर्नर अनूप जिंदल, पवन अग्रवाल, रोटेरियन नरेश मलिक, रोटेरियन विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

electricity sub-station will also start soon faridabadnews faridabadnews24 Fire tender machines will come soon for the high rise buildings of Greater Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.