फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर कई संगठनों के लाेगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री से मांग की गयी कि फरीदाबाद वासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाया जाना चाहिए। क्योंकि फरीदाबाद की आबादी 30 लाख के करीब पहुंच रही है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर एकमात्र बीके नागरिक अस्पताल है। इस पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आश्वासन दिया की सनफ्लैग अस्पताल को प्राइवेट हाथों में नहीं दिया जाएगा। बल्कि इसे जनहित में सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों का कहना है कि इसे सरकारी अस्पताल बनाने से ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों केा बहुत फायदा हाेगा। बीके अस्पताल का बोझ भी कम होगा। युवा आगाज के जसवंत पंवार, दीपक आजाद, अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में एक नया फरीदाबाद बसाया जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो एक भी बड़ा सरकारी अस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद में नहीं है। जबकि सेक्टर 16 सनफ्लैग अस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद वासियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त और नजदीक है। इसके बनने से पब्लिक को अच्छी सुविधा मिल सकेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
