
बहराइच : जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक सुरेश्वर सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनको यह धमकी रविवार की रात इंटरनेट कॉल के माध्यम से दी गयी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस विषय में सतर्क कर दिया गया है।इस मामले पर विधायक ने स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के साथ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।उन्होंने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने फोन पर कहा कि आपको जान से मारने की सुपारी मिली है,आपको आपके ही पेट्रोल पम्प पर निशाना बनाया जायेगा और महसी में उपचुनाव कराना है।बताया जा रहा है कि जांच के काम में यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया है।
