यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1329 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए एक बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है और इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। जो लोग यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 15 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2021 से शुरू हुई थी। बता दें कि अभी तक परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया से पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 317 पद, पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर( क्लर्क) के 644 और पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑडिटर) के 358 पद भरे जाने हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में अच्छी होनी चाहिए. पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑडिटर) पद के लिए अभ्यर्थी के पास बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और फिजिकल इफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जुलाई 1993 से लेकर 1 जुलाई 2000 के बीच होनी चाहिए। अभी तक इन पदों के लिए जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन नहीं किया है, वह अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए 15 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1329 खाली पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख कल 15 जुलाई 2021 है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
