Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » छोड़ना पड़ा था मार्शल आर्ट, अब शूटिंग में ओलिंपिक के तीन इवेंट में लेंगी भाग

छोड़ना पड़ा था मार्शल आर्ट, अब शूटिंग में ओलिंपिक के तीन इवेंट में लेंगी भाग

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2021No Comments4 Mins Read

24 अप्रैल 2016 को मनु भाकर ने पहली बार जब पिता से पिस्टल मांगी तो पिता का एक सवाल था, बेटा दो साल तो खेलोगी न। जवाब में मनु ने कहा पापा दो नहीं एक साल। पिता ने मुस्करा पिस्टल उपलब्ध करवा दी, लेकिन आज एक या दो नहीं पांच साल से अधिक हो चुके हैं। एक के बाद एक तीन नई पिस्टल आ चुकी हैं और साथ में आ चुके हैं सैकड़ों मेडल और सम्मान। अब पिस्टल और शूटिंग उसकी लाइफ का ऐसा हिस्सा बन गए हैं कि सपने में भी ओलिंपिक इवेंट नजर आता है। हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली मनु भाकर ने शूटिंग में चंद महीने के अभ्यास में एक ही नेशनल प्रतियोगिता में 15 मेडल अपने नाम कर लिए। ओलिंपिक क्वालीफाई करना ही हर किसी के लिए टेढ़ी खीर होता है लेकिन मनु ने एक या दो नहीं तीन इवेंट में ओलिंपिक कोटा हासिल किया है। मनु कोई दवाब नहीं मानती बल्कि इसे एक गौरवशाली अवसर मानती हैं और ओलिंपिक में नया इतिहास रचने को तैयार हैं। मनु का कहना है तैयारियां पिछले ओलिंपिक से ही शुरू कर दी थी। टोक्यो से खुशनुमा यादें भी जुड़ी हैं, क्योंकि पहला इंटरनेशनल मेडल टोक्यो में ही जीता था।

कोच की मजबूरी व मनु की नई ललक

मनु के खेल करियर का टर्निंग प्वाइंट वह समय था जब मणिपुरी मार्शल आर्ट थांगता छोड़कर पहली बार पिस्टल थामी थी। तब अधिकांश लड़कियों ने खेल छोड़ दिया और कोच ने अकेली लड़की को सिखाने में असमर्थता जाहिर कर दी। तीन साल थांगता की नेशनल मेडलिस्ट मनु ने कुछ समय कराटे भी किया, रजत पदक भी जीता, लेकिन मन नहीं लगा। इस बीच एक दिन मनु स्कूल की शूटिंग रेंज पहुंची और टारगेट साधा। न हाथ कांपा और लक्ष्य भी सटीक था। यहां से मनु ने शूटिंग करने की ठान ली, लेकिन पिता को चिंता थी कि शूटिंग को महज एक शौक के रूप में लेगी। पिस्टल मिली तो मनु ने अभ्यास शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, यहां से तो लगातार रिकॉर्ड बनते गए।

यूं होती है तैयारी: मनु शूटिंग रेंज में एक दिन में औसतन ढाई सौ से तीन सौ फायर करती हैं। फोकस बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करती है। जिम में कॉर्डियो और स्ट्रेंथ कंडीशनिंग करती है, ताकि मांसपेशियों में कोई जकड़न नहीं हो। हल्का संगीत सुनती है, साथ ही मोटिवेशनल स्टोरी उसकी दिनचर्या का हिस्सा है। घर का चुरमा और पराठे उसे पसंद है।

बेटी के लिए पहले नौकरी भी छोड़ी

मनु की कामयाबी में बहुत बड़ा हाथ उनके पिता का है, जिन्होंने अपनी मरीन इंजीनियर की ड्रीम जॉब भी छोड़ दी। शुरुआती चरण में मनु का भारतीय टीम में चयन तो हो गया, लेकिन लाइसेंस नहीं बनने के कारण मनु का जाना अधर में लटक गया। बड़ी मुश्किल से मनु का लाइसेंस बना। उस प्रतियोगिता में मनु ने रजत पदक जीता। मनु लाइसेंसी पिस्टल के साथ सार्वजनिक यातायात के वाहन में सफर कर नहीं सकती थी और खुद भी गाड़ी चला कर शूटिंग इवेंट में हिस्सा लेने नहीं जा सकती थी। जिसके चलते पिता राम किशन भाकर ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद आर्थिक परेशानी हुई, क्योंकि एक पिस्टल ही करीब दो लाख रुपए तक की आती है, और अभ्यास में एक दिन में बुलेट पर करीब चार हजार रुपए खर्च आता है।

पहली हार का सबक: बिना मेहनत बात नहीं बनेगी

मनु के पिता रामकिशन भाकर ने बताया कि मनु की खास बात उसकी ईमानदारी है। 2017 में पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में उतरी मनु को मेडल हासिल नहीं हुआ, तब खुद मनु ने पिता से कहा पापा मेडल नहीं जीत सकी, जिससे लगता है मेडल पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है, मैं कड़ी मेहनत को तैयार हूं।

मनु की उपलब्धियां:उम्र छोटी लेकिन कारनामें बड़े

महज एक साल के अभ्यास के बाद 2017 में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनीं। उसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में नए रिकार्ड के साथ गोल्ड जीता।

faridabadnews faridabadnews24 Had to leave martial arts now will participate in three Olympic events in shooting
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.