प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए छूट योजना तैयार की गई है। इसके तहत 2021-22 के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स में 25 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया है। हालिया प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह योजना 30 सितंबर तक जारी रहेगी। नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं का करीब एक हजार करोड़ रुपए टैक्स बकाया है। शहरों को ए-1 और ए-2 कैटेगरी में बांट रखा है। कैटेगरी के अनुसार रिहायशी, कमर्शियल, फ्लैट्स और शॉपिंग मॉल्स के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की दरें तय की गई हैं।
ये हैं शहरी इलाकों में दरें… ए-1 कैटेगरी के शहरों में 300 वर्ग गज तक के प्लॉट के लिए एक रुपए प्रति वर्गगज, ए-2 कैटेगरी में 75 पैसे प्रति वर्ग गज, ए-1 कैटेगरी के शहरों में 301 से 500 वर्गगज मकान पर 4 रु. और ए-2 कैटेगरी के लिए 3 रुपए प्रति वगर्गज, ए-1 कैटेगरी के शहरों में 501 से 1000 वर्गगज के लिए 6 रु. और ए-2 शहरों में 4.50 रु. प्रति वर्ग गज, 1001 से दो एकड़ के लिए ए-1 कैटेगरी के शहरों में 7 रु. और ए-2 कैटेगरी में 5.25 रु., दो एकड़ से अधिक के लिए ए-1 कैटेगरी शहरों में 10 रु. और ए-2 कैटेगरी में 7.50 रु. प्रति वर्गगज के रेट हैं।
