फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] भारतीय जनता युवा मोर्चा के नंगला मंडल के सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित हमारे जिले के युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री पंकज सिंगला जी व महामंत्री श्री सचिन ठाकुर जी व हमारे मंडल के अध्यक्ष श्री कविंद्र चौधरी जी महामंत्री श्री झम्मन लाल शर्मा जी और अध्यक्ष युवा मोर्चा नंगला मंडल श्री आदेश यादव जी, महामंत्री कार्तिक यादव, महामंत्री चेतन शर्मा, उपाध्यक्ष अमन वेदपाल, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष अमन राजपूत, उपाध्यक्ष रोहताश ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, सचिव रमेश शर्मा, सचिव विक्रांत, सचिव रणजीत, सचिव नरेश नगर, सचिव अजीत, कोषाध्यक्ष चन्दन सिंह, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, सदस्य प्रवीन भारद्धाज, सदस्य दीपक गोला, सदस्य दीपक वर्मा उपस्थित रहे। आदेश यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उनको संगठन की रीति नीति से अवगत कराया और संगठनात्मक विषयों पर उनका ज्ञान वर्धन किया I अपने वक्तव्य में आदेश यादव ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के सभी ज़िला और मंडल के कार्यकर्ता संगठन विस्तार में अपना बहुमूल्य समय देकर संगठन का विस्तार करेंI भारतीय जनता पार्टी की मूल्यों पर आधारित राजनीति से लोगों को अवगत कराएँ I भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें I
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
