Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोनिका तंवर ने शादी के बाद घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ साथ समाज कल्याण का ये बीड़ा उठाया हुआ है

मोनिका तंवर ने शादी के बाद घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ साथ समाज कल्याण का ये बीड़ा उठाया हुआ है

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : (मिथलेश मिश्रा) आप सबने एक नन्ही गिलहरी की कथा जरूर सुनी होगी। जब लंकापति रावण ने माता सीता का अपहरण कर लिया था और श्री राम जी वानर सेना संग रामसेतु का निर्माण कर रहे थे। तब एक नन्ही गिलहरी बार बार समुंदर में गीली होकर किनारे पड़ी रेत को अपने शरीर पर चिपका कर सेतु के ऊपर झाड़ कर आ रही थी। हनुमानजी उसको काफी देर से देख रहे थे तो उत्सुकता से उन्होंने गिलहरी से इसका तात्पर्य पूछा। तो गिलहरी ने जवाब दिया कि वो भी रामसेतु के निर्माण में अपनी आहुति दे रही है, बेशक मेरा योगदान बहुत मामूली है परंतु फिर भी मुझे संतोष है कि मैं भगवान श्रीराम के इस पुण्य कार्य मे भागीदार हूँ।

और आज इसी कथा को चरितार्थ कर रही है ओल्ड फरीदाबाद की रहने वाली महिला मोनिका तंवर। मोनिका तंवर पिछले 10 वर्षों से जीवन नगर फरीदाबाद के आसपास के झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग और जीवन मे आगे बढ़ने का रास्ता दिखा रही है। मोनिका तंवर वैसे तो सुधा मूर्ति या मिलिंडा गेट्स की तरह किसी बड़े बिज़नेस घराने से सम्बंध नही रखती अपितु एक बिल्कुल साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से सम्बंध रखती है और

सीमित संसाधनों के होते हुए भी समाज निर्माण में अपना योगदान जरूर दे रही है। वो अब तक 100 से ज्यादा बच्चों को सिलाई व ब्यूटी पार्लर की निःशुल्क ट्रेनिंग दे चुकी है। ये सारा कार्य वो अपनी रजिस्ट्रड संस्था “नया सवेरा वेल्फेयर एवं एजुकेशन सोसाइटी” के माध्यम से कर रही है। आप देखोगे की आज अधिकांश महिलाएँ शादी के बाद अपने घर के कामों तक सीमित होकर रह जाती है परंतु मोनिका तंवर ने शादी के बाद घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ साथ समाज कल्याण का ये बीड़ा उठाया हुआ है, इन सब मामलों में उनके पति भी उनकी मदद करते हैं। आज के जमाने मे यदि महिलाएँ मोनिका तंवर की तरह थोड़ी जागरूक होकर समाज कल्याण में थोड़ा हाथ बंटाये तो निश्चय ही समाज बहुत जल्दी तरक्की कर सकता। हम मोनिका तंवर के जज्बे को सलाम करते हैं।

After marriage faridabadnews faridabadnews24 Monica Tanwar has taken this initiative of social welfare along with family responsibilities.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.