उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), एसआई (गोपनीय-सतर्कता), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क/मिनिस्ट्रियल), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा – केवल वाणिज्य स्नातक के लिए) और एएसआईएम सतर्कता के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब यूपीपीआरपीबी एएसआई भर्ती 2021 के लिए 22 जुलाई 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कुल 1329 पद उपलब्ध हैं, जिनमें से 624 यूपी पुलिस क्लर्क के लिए, 358 यूपी पुलिस खातों के लिए और 295 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के लिए हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और फिजिकल इफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जुलाई 1993 से लेकर 1 जुलाई 2000 के बीच होनी चाहिए। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) के लिए कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए। 25 WPM की हिंदी टाइपिंग स्पीड और अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM और O लेवल परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) अकाउंट्स या कॉमर्स में ग्रेजुएशन। हिंदी टाइपिंग की स्पीड 15 शब्द प्रति मिनट और O लेवल परीक्षा पास होना चाहिए। सब इंस्पेक्टकर (कॉन्फिडेंशियल) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री। हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट। स्टेनोग्राफर हिंदी में 8- शब्द प्रति मिनट टाइप करने में सक्षम होना चाहिए और O लेवल परीक्षा पास होना चाहिए। नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक https://uppbpb.gov.in/ASI_SI_2021/VIG1_14072021.pdf है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
