हरियाणा सरकार द्वारा नवविवाहित जोड़ों के लिए बड़ा एलान किया है। जिसके अंतगर्त अब 30 दिनों के अंदर विवाह पंजीकरण करने वाले विवाहित जोड़े को सरकार की ओर से शगुन के तौर पर 1100 रुपये की राशि और एक मिठाई का डिब्बा दिया जाएगा।इसपर जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी ने बताया कि इस योजना का लाभ सभी वर्गों के लोगों को दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक विवाहित जोड़े को विवाह पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने हेतू यह निर्णय लिया गया है।
