Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्लीवासियों को आज से गूगल मैप पर दिखेगी बसों की लाइव लोकेशन, स्टॉप पर नहीं करना होगा इंतजार, ऐसे करें चेक

दिल्लीवासियों को आज से गूगल मैप पर दिखेगी बसों की लाइव लोकेशन, स्टॉप पर नहीं करना होगा इंतजार, ऐसे करें चेक

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2021No Comments3 Mins Read

बसों के लिए अब आपको बस स्टैंड पर खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप अपने मोबाइल के गूगल मैप ऐप पर बस रूट नंबर की लाइव लोकेशन देखकर जान पाएंगे, आप जिस बस स्टैंड पर है, वहां कितनी देर में पहुंचेगी। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बुधवार को इसे लेकर गूगल मैप के साथ समझौता किया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने इस समझौते के बाद कहा कि अब दिल्लीवाले बस से अपनी यात्रा को मिनट टू मिनट प्लान कर पाएंगे। इस मौके पर परविहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम स्मार्ट, यूजर फ्रैंडली और लंबे समय तक चलने वाले सार्वजनिक परिहन व्यवस्था पर लगातार काम कर रहे है।  सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर पहले हम ने सीसीटीवी, जीपीएस के जरिए निगरानी बढ़ाई। मोबाइल ऐप के जरिए टिकटिंग की व्यवस्था की। अब गूगल मैप पर हम ओला, उबर की टैक्सी की तरह बस की लोकेशन देख पाएंगे। वह कितनी देर में आएंगी और कितनी देर में गंतव्य तक पहुंचेगी इसकी जानकारी भी ऐप पर मिलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि मगर अब 1-2 नहीं बल्कि 100 से अधिक ऐप पर इस सूचना को देना चाहते है जैसे की सिंगापुर, न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों में होता है। हमने 2018 में ओपन ट्रांजिट डाटा के साथ इसपर काम शुरू किया था। कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह ने कहा भारत में दिल्ली पहला शहर है जो कि अपने बसों की लाइव लोकेशन उपलब्ध करा रहा है। यह दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के सुधार में एक बड़ा कदम है। 

पहले चरण में 3000 बसें शामिल 

गूगल मैप पर पहले चरण में सिर्फ क्लस्टर स्कीम के तहत आने वाली 3000 बसों का डाटा (लाइव लोकेशन) ही मिलेगा। जिसमें बस की लाइव लोकेशन, गंतव्य तक पहुंचने के टाइम से लेकर बस स्टैंड तक की जानकारी होगी। आने वाले दिनों में डीटीसी की बसों को इसपर उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी चार्टर ऐप पर डीटीसी और क्लस्टर दोनों तरह के बसों का रियल टाइम डाटा उपलब्ध है।

ऐसे जानेंगे बसों की लाइव लोकेशन

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर गूगल मैप ऐप खोलना होगा। उसपर अपने गंतव्य स्थल की जानकारी देनी होगी। फिर गो नाम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपको अपने यात्रा प्रारंभ करने वाली जगह और जहां तक जाना है उस जगह का नाम लिखना होगा। फिर आपको ट्रांजिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। वहां से आपको बस रूट नंबर, रूट और उसके पहुंचने का रियल टाइम डाटा उपलब्ध हो जाएगा। वह हरे या लाल रंग में हाइलाइट होगा। अगर आप दिए गए रूट पर टैप करेंगे तो वहां आपको उस रूट पर पड़ने वाले बस स्टैंड की जानकारी भी मिलेगी

check this way Delhiites will see the live location of buses on Google Map from today faridabadnews faridabadnews24 will not have to wait at the stop
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.