Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : दूसरी बारिश ने खोली PWD की पोल, तालाब में तब्दील हुई सड़कें, जलभराव का पता लगाने वाले सेंसर भी नहीं आए काम

दिल्ली : दूसरी बारिश ने खोली PWD की पोल, तालाब में तब्दील हुई सड़कें, जलभराव का पता लगाने वाले सेंसर भी नहीं आए काम

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2021No Comments3 Mins Read

राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश के दूसरे दिन सड़कों पर जलभराव और जाम लगा। जलभराव का पता लगाने के लिए जिन जगहों पर सेंसर, पंप व सीसीटीवी लगाए गए थे वहां भी परेशानी हुई। आजादुपर अंडरपास को तो पानी भरने से बंद करना पड़ा। यहां तीन पंप लगाकर पानी निकाला गया। वहीं, मिंटो ब्रिज पर भी पानी भरने से वाहन रुक-रुककर चलते दिखाई दिए बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर 900 प्वॉइंट पर पंप लगाए हैं। मिंटो ब्रिज समेत पानी का स्तर बताने के लिए सेंसर भी लगे हुए हैं। बुधवार को हुई बारिश से दिनभर जगह-जगह जलभराव से परेशानी हुई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कर्मी जाम खुलवाने की मशक्कत करते नजर आए। सोशल मीडिया अकाउंट पर जलभराव व जाम की सूचना भी दी गई। दिन में काफी देर तक हुई तेज बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

एंबुलेंस फंसी

कश्मीरी गेट से सराय काले खां जाते हुए दोपहर को दो एंबुलेंस जाम में फंसी दिखाई पड़ी। वहीं, उद्योग नगर से मुंडका जाते हुए नांगलोई मेट्रो के पास एंबुलेंस आधे घंटे जाम में फंसी रही। जीटी करनाल रोड पर आजादपुर अंडरपास बंद होने से आजादपुर से मुकरबा चौक जाने वाले लोगों को परेशानी हुई

यहां मुकरबा चौक और वजीरपुर टी प्वॉइंट पर वाहनों को डायवर्ट किया गया था। एमबी रोड पर पुल प्रह्लादपुर रेलवे ब्रिज पर जलभराव से आवाजही बाधित हुई। रोड नंबर 57 स्वामी दयानंद मार्ग से शाहदरा जाने वाला रास्ता जलभराव के चलते बंद करना पड़ा।

लोगों को हुई परेशानी

बारिश के चलते बाहरी रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरो मंदिर रोड, आईपी एस्टेट, जीटी रोड, उत्तर नगर, बदरपुर समेत प्रमुख मार्गों पर जाम लगा। यहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। आईटीओ, आश्रम चौक समेत प्रमुख चौराहों पर वेटिंग टाइम दस से 15 मिनट तक हो गया।  जाम के चलते पांच मिनट का रास्ता तय करने में 15 से 20 मिनट तक लगे। कई जगह वाहन खराब होने व पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से जाम लगा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। देर शाम घर लौट रहे लोगों को घर पहुंचने में एक से दो घंटे अतिरिक्त लगे।

निमार्ण कार्य से परेशानी बढ़ी

आश्रम चौक पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते जाम लगा। धौला कुआं से एम्स जाते हुए सड़क खुदाई होने के चलते जाम लगा। सिग्नेचर ब्रिज से गोकुलपुरी जाते हुए दोनों कैरिज-वे पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते जाम लगा। बारापुला फ्लाईओवर, किदवई नगर के आसपास और डीएनडी पर टोल के आसपास वाहन रुक-रुकर चलते दिखाई पड़े। आईटीओ चौक पर पानी भरने से बहादुर शाह जफर मार्ग से तिलक ब्रिज जाने रहे लोगों को परेशानी हुई। मंडी हाउस से पूर्वी दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वेटिंग टाइम बढ़ा।

Delhi: Second rain opened PWD poles faridabadnews faridabadnews24 roads turned into ponds sensors to detect waterlogging also did not work
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.