फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और महंगाई के विरोध में हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में आज फरीदाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सेक्टर 11 पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना काल में खाद्य पदार्थों, गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल के मूल्यों में निरंतर वृद्धि कर केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता पर अत्याचार किए हैं। आने वाले समय में जनता इनको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इन्हें माफ नहीं करेगी।कांगेस पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर भाजपा सरकार से पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को वापस लेने व महंगाई को कम करने की मांग की गई, जिससे कि जनता को राहत मिल सके।कोरोना काल में आम जनता का रोजगार छिन गया है लोग अपनी रोजी-रोटी तक जुटा नहीं पा रहे हैं भाजपा में केंद्र में बैठी मोदी सरकार और हरियाणा की खट्टर सरकार टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है और महंगाई बेलगाम होती जा रही है सरसों का तेल 200 प्रति लीटर तक पहुंच गया है यदि भाजपा सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा सकती तो उसे सत्ता में रहने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है। बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और जनता से चौथ वसूली कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि करके आम जनता के ऊपर महंगाई थोपी जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि वापस ले। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूटपाट तथा बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि करके भाजपा सरकार तेल कंपनियों की तिजोरी भरकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। राम किशन गुर्जर ने कहा कि देश में कई प्रांतों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार जा चुकी है कोरोना महामारी का प्रकोप झेल रही जनता इस महंगाई का बोझ कैसे झेलेगी। सरकार को इन बढ़ी हुई कीमतों को अविलंब वापस लेना चाहिए। अगर भाजपा सरकार बड़ी हुई कीमतों को राहत देने का काम नहीं किया तो कांग्रेस सरकार ईंट से ईंट बजाने का काम करेगी। आज वक्त वो है जनता भाजपा को सत्ता में लाकर अपने आपको ठग्गा सा महसूस कर रही है।
इस मौके पर पृथला के पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया,तिगांव पूर्व विधायक ललित नागर,कांग्रेस नेता योगेश गौड़,राष्ट्रीय महासचिव किसान कांग्रेस राकेश भड़ाना,पूर्व प्रदेश महासचिव मोहमद बिलाल,पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा,सतबीर डागर,सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा,प्रवक्ता सुमित गौड़,विजय कौशिक,पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बग्गा,ललित भड़ाना,एस एल शर्मा,धर्मबीर पोसवाल,डॉ सौरव शर्मा,ज्ञान चंद आहूजा,प्रदेश प्रवक्ता महिला कांग्रेस सीमा जैन,कांग्रेस कोडिनेटर गौरव ढींगरा, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता फागना व गजना लम्बा,रेनू चौहान,विवेक रावत अध्यक्ष जिला बार कमेटी,एडवोकेट विनोद कौशिक,अनीश पाल,अशोक रावल,अनिल कुमार,राकेश कोहली,संजय सोलंकी,राजेश आर्य,सरदार सुरेंदर सिंह,संजीव चौधरी पूर्व प्रधान जिला बार कमेटी,बॉबी रावत प्रधान जिला बार कमेटी,रंधावा फागना,नरेश शर्मा,एन एस यू आई के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कौशिक,एन एस यू आई उपाध्यक्ष विकास फागना,भारत अरोड़ा,शशि शर्मा,चुन्नू राजपूत,मोहन ढिल्लो,डॉ गौतम पराग,जय भगवान,हरिलाल प्रधान,देविंदर दीक्षित,अनुज सैनी,नवीन भामला,नीरज लम्बा,बब्लू चौधरी,राजू चौहान,हरदेव तायल,चरण सिंह,शयम सरपंच, कैलाश सैनी,अजय शर्मा,मास्टर मुनि लाल,आकाश शर्मा,गौरव वशिष्ठ,अजय रावत,सूरज,महेंद्र,पम्मी मान.लड़ो देवी,मालवती पांचाल,लक्ष्मी देवी आदि कोंग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
