आसमान छूते पेट्रोल और डीजल, रसोई गैस की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी तथा कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ लोगाें को जागरुक करने और दोनों सरकारों की नाकामियों को उजागर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सभी 14 जिलों व 280 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में साईकिल यात्रा निकाली। पर दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से शुरु की गई साईकिल यात्रा राजीव भवन के आधे रास्ते में ही रोक कर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार, शक्ति सिंह गोहिल और इमरान मसूद सहित कई नेताओं को किया गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि आउट रिच कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा की मोदी सरकार केजरीवाल की दिल्ली सरकार की असंवेदनशीलता व गरीब विरोधी नीतियों के चलते प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी पांच किलोमीटर तक की साईकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व विधायक, पार्षद व पूर्व पार्षद सहित प्रत्येक विधानसभा, वार्ड व बूथ कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल थे। अनिल चौधरी ने अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को भगवान भरोसे छोड़ अरविन्द केजरीवाल पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा के लोगों को मुफ्त पानी, बिजली देने की गलत बयानबाजी करके चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे है।अरविन्द केजरीवाल और मोदी वैक्सीनेशन पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं परंतु पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोत्तरी पर दोनों में कोई मतभेद नही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
