Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अच्छी खबर : चंडीगढ़ हवाई अड्डे से शुरू होगी ये Flights

अच्छी खबर : चंडीगढ़ हवाई अड्डे से शुरू होगी ये Flights

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2021No Comments2 Mins Read

चंडीगढ़ : कोविड-19 के मामले कम होने के बाद चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाले पैसेंजरों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी के चलते एयरलाइंस कंपनियों ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद, जयपुर के लिए डोमैस्टिक फ्लाइट 20 जुलाई से व बैंगलुरु की 22 जुलाई से शुरू करने की घोषणा कर दी है। यही नहीं कोविड-19 के कारण दो माह से बंद पड़ी चंडीगढ़-पटना डोमैस्टिक फ्लाइट भी चलाने की घोषणा एयरलाइंस की तरफ से की गई है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से 2 अगस्त से शुरू होगी, जिसके लिए एयरलाइंस ने स्लॉट की मांग की है। इस प्रकार चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाली फ्लाइटों की संख्या 35 से अधिक हो जाएगी।

जयपुर के लिए यह होगी दूसरी फ्लाइट
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। फ्लाइट जयपुर से 17.25 बजे उड़ान भरेगी और 19.00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह फ्लाइट चंडीगढ़ से 19.20 बजे उड़ान भरेगी और जयपुर 20.55 बजे लैंड करेगी। यह जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट है।

अहमदाबाद के लिए तीसरी फ्लाइट
चंडीगढ़-अहमदाबाद के लिए तीसरी फ्लाइट भी 20 जुलाई शुरू हो रही है। चंडीगढ़ से यह सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी और 9.15 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में यह फ्लाइट अहमदाबाद से दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

बैंगलुरू के लिए भी 3 हुई फ्लाइटों की संख्या
चंडीगढ़ से बैंगलुरु की फ्लाइट 22 जुलाई से शुरू होगी। इसके शुरू होने के बाद बैंगलुरु के लिए जाने वाली फ्लाइटों की संख्या तीन हो जाएगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह 7.20 बजे उड़ान भरेगी और 10.10 बजे बैंगलुरु पहुंचेगी, जबकि बैंगलुरु से यह फ्लाइट 19.10 बजे उड़ान भरेगी और 22.10 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन अफसर प्रिंस ने बताया कि कई एयरलाइंस ने फ्लाइट चलाने को लेकर स्लॉट की मांग की है, जिससे धीरे-धीरे अलॉट किया जा रहा हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिन में और फ्लाइटें शुरू होंगी।

faridabadnews faridabadnews24 Good News: These flights will start from Chandigarh airport
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.