भूत एक ऐसा नाम है जिसको सुनकर अच्छे – अच्छे लोगों का पसीना निकलने लगता है। कोई भी भूत से टकराना नहीं चाहता, लेकिन फरीदाबाद के संतोष नगर इलाके में एक घर से एक लड़की का नरकंकाल बरामद हुआ। कंकाल बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक भूत परेशान कर रहा था। उसका कहना था कि उसके घर वालों ने उसे मार कर घर में ही दफना दिया है। इस घटना से सभी का दिल सहम गया। रात होते ही वहां सुनसान होने लगा। कई दिनों तक जब ये मामला लगातार चलता रहा तो परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद एक कमरे में खुदाई करवाकर नरकंकाल को घर से बरामद किया।
news source from : pehchanfaridabad
