सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जो अपने आप में देश का पहला मामला है। दरअसल सीहोर में एक युवा नेता ने अपने खेत पर लगे वोडाफोन कंपनी के मोबाइल टॉवर को ही बेच दिया, कंपनी को जब इस बात की जानकारी मिली तो कंपनी के अधिकारी पहले तो हैरान हो गए। बाद में दोराहा थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब आवेदन पर जांच कर रही है आपने गाड़ी, कार, यहां तक की घर दुकान और जेवर चोरी कर बेचने की बात सुनी होगी, लेकिन दोराहा थाना अंतर्गत ग्राम झरखेड़ा में भूपेंद्र पाटीदार के खेत मे लगे वोडाफोन कंपनी के टॉवर को ही खेत मालिक भूपेंद्र पाटीदार ने बेच दिया। मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को जब मिली तो पहले तो वो हैरान हो गए, बाद में सच का पता चलते ही कंपनी ने दोराहा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। अब दोराहा पुलिस इस आवेदन पर जांच कर कार्रवाई करेगी। इधर जिले के वरिष्ठ अधिकारी ASP समीर यादव को जब इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से पता चली, तो समीर यादव ने दोराहा थाना प्रभारी से मामले की जानकारी लेकर जांच के तेजी लाने के निर्देश दिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
