Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फेसबुक पर मिली हसीना तो देश से कर बैठा गद्दारी, 3 साल से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी दे रहा था पुलिसवाला

फेसबुक पर मिली हसीना तो देश से कर बैठा गद्दारी, 3 साल से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी दे रहा था पुलिसवाला

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को पुलिस ने देश से गद्दारी करने का आरोप में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह पुलिस कॉन्स्टेबल साल 2018 से ही देश की गोपनीय सूचनाएं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से शेयर कर रहा था। पलवल के पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि ‘हमने उसका मोबाइल फोन साइबर लैब में भेजा है ताकि डेटा को हासिल किया जा सके।’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पुलिस कॉन्स्टेबल फेसबुक के जरिए एक महिला से संपर्क में आय़ा था। इसी महिला के चक्कर में पड़ कर वो पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में आया और फिर देश की खुफिया जानकारियां लीक करने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है जो कि हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर तैनात है और पलवल लघु सचिवालय में ड्यूटी पर था। पलवल पुलिस को सिपाही सुरेंद्र की करतूतों के बारे में जानकारी गुप्त विभाग से मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि सुरेंद्र और पाकिस्तानी एजेंसियों के बीच चैट के जरिए बातचीत हुई है। पुलिस सुरेंद्र के मोबाइल से उस चैट को दोबारा हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि गोपनीय सूचनाएं लीक करने के एवज में आरोपी सिपाही पाकिस्तानी एजेंसी से पैसे ले रहा था और अभी तक वो सिपाही पाकिस्तानी एजेंसी से करीब 70000 रुपए ले चुका है।  पुलिस ने बताया है कि फेसबुक के माध्यम से आरोपी सिपाही का संपर्क पाकिस्तानी एजेंसी में काम करने वाली किसी महिला से हुआ और उसी महिला के संपर्क में आकर वह भारतीय सेना की गुप्त सूचनाओं को पाकिस्तानी एजेंसी को दे रहा था। साल 2018 से लेकर अब तक इसने किस तरह की सूचनाएं पाकिस्तान की एजेंसियों को दी हैं, अब पुलिस इसकी जांच पड़ताल में लगी हुई है।  

faridabadnews faridabadnews24 found on Facebook has betrayed the country Hasina the policeman was giving intelligence to Pakistan for 3 years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.