फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को लगभग 2 करोड़ से बनाई गई सीवरेज लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन राजा नाहर सिंह पैलेस से तिगांव सड़क तक जोड़ी गई है। अब यहां सेक्टर-3 के इलाके में सीवरेज की कोई समस्या नहीं रहेगी। इसी प्रकार 600 एमएम की लाइन राजा नाहर सिंह पैलेस से तिगांव रोड़ तक जाट भवन के साथ बरसाती पानी के लिए जोड़ी जाएगी। यह कार्य एमसीएफ की ओर से किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम घोषणा की राशि से दो करोड़ रुपए की राशि से सीवरेज, एक करोड़ की राशि से पेयजल सप्लाई और 2 करोड़ की राशि से सीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है।
