
केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में बंपर नौकरियां निकालीं हैं। कोरोना महामारी के समय में अगर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है तो यह उसके लिए सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि मेहनत और सही मौके की जानकारी के साथ सरकारी नौकरी पाना बेहर आसान है।
10:58 AM, 18-JUL-2021
Govt Jobs: इन 57 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
पोस्टल असिस्टेंट – 45
सॉर्टिंग असिस्टेंट – 09
मल्टी-टास्किंग स्टाफ – 03
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
10:06 AM, 18-JUL-2021
सरकारी नौकरी: 18 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
पोस्ट असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट – 18 वर्ष से 27 वर्ष
मल्टी टास्किंग स्टाफ – 18 वर्ष से 25 वर्ष
09:33 AM, 18-JUL-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : आज आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 10 जुलाई, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 18 अगस्त, 2021
आवेदन शुल्क – अभ्यर्थी को बतौर शुल्क 100 रुपये जमा करना होगा।
08:55 AM, 18-JUL-2021
Sarkari Jobs: पंजाब पोस्टल सर्कल ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां
पंजाब पोस्टल सर्कल ने पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 57 के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
08:31 AM, 18-JUL-2021
Sarkari Vacancy: चयनित आवेदकों को मिलेगा 69100 रुपये तक का वेतन
इन 25,000 से भी ज्यादा पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को स्तर 3 का वेतन दिया जा सकता है। यानी प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
08:00 AM, 18-JUL-2021
Govt Job: 31 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 17 जुलाई, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 अगस्त, 2021
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 2 सितंबर, 2021
ऑफलाइन चालान की अंतिम तिथि – 4 सितंबर 2021
ऑफलाइन चालान की फीस – 7 सितंबर, 2021
07:46 AM, 18-JUL-2021
सरकारी नौकरी: दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड ने दसवीं या मैट्रिक पास करने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय सुरक्षा बलों में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 1 अगस्त 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
07:28 AM, 18-JUL-2021
LIVE: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 23,000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जीडी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के 25,271 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
