
हमेशा से हम बड़े बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि ताजा खाना (Fresh Food) हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है और बासी भोजन कई बीमारियों को आमंत्रण देता है. लेकिन आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ताजा खाना बनाना और उसे खाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता. समय के अभाव के चलते हम कई बार ज्यादा खाना पका लेते है और उसे अगले दिन सुबह के नाशते (Breakfast) या लंच के तौर पर गर्म करके दोबारा खा लेते है.
लेकिन क्या आप जानते है कि यह हमारे सेहत के लिए बहुत हानिकारक है.. कई फूड्स में प्रोटीन अधिक होता है जिसे हम दोबारा री-हीट करते हैं इन फूड्स में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं. जो फूड पॉयजनिंग (Food Poisoning) का कारण बनते है. तो जानिए इन 6 फूड्स के बारे में जिसका अगर आप बासी खाने में प्रयोग कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर दें…
1. आलू का बासी सेवन
आलू का लगभग हम हर सब्जी में प्रयोग करते है. लेकिन बासी आलू आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. एक रिपोर्ट की माने तो पके हुए आलू में एक ऐसा बैक्टीरिया पनपता है जो बॉटुलिज्म बीमारी का कारण होता है. जिससे आपको कमजोरी, धुंधला दिखाई देना, बोलने में दिक्कत होने जैसा महसूस होता है. इसलिए बेहतर है आप आलू का ताजा सेवन ही करें.
2. बासी चावल को ना खाएं
दूसरे नंबर पर आता है बासी चावल, और कुछ लोगों को बासी चावल या ठंडे चावल खाना पसंद होता है. जो कि गलत है. अगर आप भी बासी चावल खाते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल ठंडे या बासी चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. चावल जब बासी हो जाता है तो इसमें बैसिलस सेरेअस नाम का बैक्टीरिया पनपता है. जिसके बाद एक निश्चित समय के बाद खाना खराब करने लगता है. इसलिए इससे खाने में बचना चाहिए.
3. बासी अंडे का सेवन
तीसरे नंबर पर आता है अंडा. अमेरिकी संस्थान फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के रिसर्च की माने तो बासी अंडे या उससे बनी किसी तरह की डिश को दोबार गर्म करने नहीं खाना चाहिए. यह हमारी सेहत पर खराब असर डालते हैं. बासी अंडे में सैल्मोनमा नाम का बैक्टीरिया पनपता है, जिससे फूड पॉयजनिंग हो सकती है. ऐसे में आप ताजे अंडे का ही सेवन करें.
4. बासी चिकन खाना
नॉनवेज खाने का शौक रखने वाले लोगों को भी अंडे की तरह ही चिकन खाने से बचना चाहिए. दरअसल इन्हें भी दोबारा गरम करने या बासी खाने पर फूड पॉयजनिंग (Food Poisoning) हो सकता है.
5. पालक का बासी सेवन
पालक खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसे बासी खाना या दोबारा गर्म खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. पालक को गर्म करने पर इसमें मौजूद नाइट्रेट कैंसर तक का कारण बन सकते है.
6. बासी चुंकदर खाना
चुकंदर भी बासी खाने पर नुकसान पहुंचाता है. चुकंदर को भी बासी या दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से इसमें मौजूद नाइट्रेट समाप्त हो जाता है. अगर चुकंदर देर से बना हुआ रखा है तो इसको गर्म कत्तई न करें.
इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते. इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
