झारखंड के देवघर से एक बड़ा ही अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार नवजात का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे तभी वह उठकर रोने लगा। अपने बच्चे को जिंदा देख मां- बाप की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जानकारी के अनुसार देवघर के काली मंडा रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में एक महिला ने बच्चे को जन्म तो लिया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि बच्चो जिंदा नहीं है और उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन उसे बच्चे को घर ले आए और अंतिम संस्कार में जुट गए।दफनाने से ठीक कुछ मिनट पहले बच्चा रोने लगा। जिस नवजात को डॉक्टरों ने मृत बताया था, वो वास्तव में जिंदा था। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में तोड़-फोड़ की और स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
