
फरीदाबाद : नगर निगम खेल परिसर, एनआईटी 3 में जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के तत्वावधान में तीन दिवसीय “20वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” का समापन समारोह संपन्न हुआ। “फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के लगभग 150 खिलाडियों ने भाग लिया। वही dynasty international school के छात्र मेधांश सिंह ने 10 से 12 की कैटगरी पॉइंट फाइट और म्यूजिकल फॉर्म मैं दो स्वार्ड पदक जीता फरीदाबाद कोच अजय सैनी ने जीत की बधाई दी और उनके बहतर भविष्य की कामना की जिला किकबॉक्सिंग संघ” के जिला अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने बताया की आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि नरेंद्र गुप्ता विधायक फरीदाबाद, आनंद मेहता अध्यक्ष क्रीड़ा भारती समारोह की अध्यक्षता की एवं योगेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के सदस्य श्री विकास अग्रवाल एवं श्री शरद भसीन उपस्थित थे।
