फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] मिशन जागृति की पाठशाला की संयोजिका संतोष अरोड़ा ने बताया कि फरीदाबाद शहर की वरिष्ठ समाजसेवीका और हरसिमरत फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं जेजेपी की जिला महिला अध्यक्ष हरमीत कौर आज मिशन जागृति की पाठशाला मैं एक शिक्षिका के रूप में पहुंच कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर हरमीत कौर ने बच्चों को छोटी छोटी बातें जो कि उनके जीवन में बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं का पाठ पढ़ाया उन्होंने बच्चों को बताया कि कभी भी जिंदगी में कुछ भी हो जाए तुमने हार नहीं माननी है और पढ़ लिख कर एक बड़ा समझदार जागरूक जिम्मेदार नागरिक बन कर दूसरे और बच्चों को भी आगे बढ़ाना है पढ़ाना है। इस मौके पर हरमीत कौर ने बच्चों को स्कूल की ड्रेस के साथ साथ खाने का सामान और खिलौने दिए जिनको पाकर नन्हे नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखते बन रही थी। हरमीत कौर ने कहा कि जेजेपी पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है महिला जिलाध्यक्ष कि मैं फरीदाबाद के अंदर महिलाओं के हितों के लिए जी जान से काम करूंगी और यहां पर राहुल कॉलोनी में भी महिलाओं के लिए जो भी काम होगा उसको करने से मैं पीछे नहीं हटूंगी । उन्होंने मिशन जागृति के जिला अध्यक्ष विवेक गौतम को कहा कि यदि उन्हें यहां पर कोई स्थान मिल जाता है तो वह यहां पर बेटियों के लिए ब्यूटी पार्लर का कोर्स शुरू करवा सकती हैं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने हरमीत कौर का धन्यवाद किया एवं उनको मालाओं से स्वागत किया। मिशन जागृति के उपाध्यक्ष राजेश भूटिया सचिव गुरनाम सिंह सचिव अशोक भटेजा दिनेश राघव अनिल चौहान ने हरमीत कौर का धन्यवाद किया
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
