फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] खोरी कॉलोनी में पिछले दिनों मां बेटी की गला रेतकर आत्महत्या करने की अफवाह फैलाने वाले की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो वीडियो आरोपी ने वायरल किया था वह खोरी कॉलोनी का नहीं है और वीडियो भी काफी पुराना है। बता दें कि 16 जुलाई को किसी ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें अफवाह फैलाई गई कि खोरी में मकान टूटने की वजह से एक औरत ने अपनी दो लड़कियों की चाकू से हत्या कर दी है और खुद भी आत्महत्या कर ली है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम उसकी जांच शुरू कर दी। बाद में पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह किसी असामाजिक तत्व ने अराजकता फैलाने की नीयत से झूठा वीडियो वायरल किया है। जिसका खोरी से कोई संबंध नहीं है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पहचान करनी शुरू की। जांच में पता चला कि वीडियो वायरल करने वाला खोरी कॉलोनी निवासी मोहम्मद एबरार पुत्र मोहम्मद रज्जाक है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी। अगर इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
