करनाल : करनाल में पांच सितारा होटल नूर महल मैनेजमेंट की लापरवाही का मामला सामने आया है। नूर महल पांच सितारा होटल में शादी के लिए एक परिवार नरवाना से करनाल आया था, लेकिन शादी का माहौल मातम में बदल गया। शादी समारोह के दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त 11 साल वर्षीय ह्रदय गोयल की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान परिवार वालों ने बच्चे को ढूंढ रहे थे, लेकिन बच्चा मिला नहीं तो स्वीमिंग पूल के पास ढूंढ़ा गया, जहां देखा गया कि हृदय स्विमिंग पूल में पड़ा हुआ था। बच्चे को बाहर निकाला गया और एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पांच सितारा होटल मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौके पर ना तो कोई लाइफ गार्ड मौजूद था और ना ही मैनजमेंट का कोई कर्मचारी, वहां कोई ग्रिल भी नहीं लगी हुई थी, जिसे पकड़कर बच्चा ढंग से नहा सके या बच सके। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
