Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीबीएसई स्कूलों को 22 जुलाई तक तैयार करना होगा 12वीं का रिजल्ट

सीबीएसई स्कूलों को 22 जुलाई तक तैयार करना होगा 12वीं का रिजल्ट

faridabadnews24By faridabadnews24July 20, 2021No Comments2 Mins Read

सीबीएसई स्कूलों को 22 जुलाई तक हर हाल में 12वीं का रिजल्ट तैयार करना होगा। जो स्कूल चूकेंगे उनका रिजल्ट 31 जुलाई के बाद अलग से जारी होगा। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर साफ कर दिया है कि रिजल्ट को लेकर जारी निर्देशों की अनदेखी हुई तो स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने 12वीं के मॉडरेशन और फाइनल रिजल्ट के लिए पोर्टल 16 जुलाई को खोल दिया है। यह 22 जुलाई की मध्यरात्रि को बंद हो जाएगा। पोर्टल पर विद्यालयों को सीबीएसई के मानकों के अनुसार रिजल्ट में मॉडरेशन करना होगा। बच्चों के साथ अन्याय न हो इसके लिए मानक तय किए गए हैं। ऐसे में स्कूल अपने स्तर पर अंक देने में मनमानी नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने पिछले तीन सालों के छात्रों और स्कूल के परफॉर्मेंस के हिसाब से परिणाम के लिए मानक तैयार किए हैं। इसी आधार पर अंक देने का फार्मूला दिया गया है। दसवीं और ग्यारहवीं का नंबर पहले से ही बोर्ड के पास है। स्कूल मानक के अनुसार 12वीं के अंक फीड कर रिजल्ट तैयार कर पोर्टल पर डालेंगे। बोर्ड 31 जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इसलिए स्कूलों को हर हाल में 22 जुलाई तक अंतिम परिणाम पोर्टल पर डालने को कहा गया है।

नियमों की अनदेखी पर नपेंगे स्कूल
बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि रिजल्ट से जुड़े नियमों की अनदेखी करने पर स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह स्कूल की जिम्मेदारी है कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ रिजल्ट तैयार करें, ताकि प्रत्येक बच्चे के साथ अंक देने में न्याय हो और किसी को कोई समस्या न आए। पोर्टल के माध्यम से बोर्ड खुद भी स्कूलों पर नजर रखेगा।

मॉडरेशन और फाइनल रिजल्ट के लिए सीबीएसई ने पोर्टल खोला है। सभी स्कूलों को 12वीं के अंक इसी पोर्टल पर मानक के अनुसार फीड करने हैं। इसकी अंतिम तिथि 22 जुलाई मध्य रात्रि तक है। बोर्ड के इस पहल से रिजल्ट में पारदर्शिता रहेगी।- हेमंत कुमार झा, प्रिंसिपल, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल

इस पोर्टल के माध्यम से स्कूल की ओवरऑल रिजल्ट परफॉर्मेंस पिछले तीन साल के बेस्ट रिजल्ट से मैच करेगा। पोर्टल पर जो भी मॉडरेशन/परिवर्तन स्कूल करेंगे, वह पिछले तीन सालों के परफॉर्मेंस के आधार पर ही होगा। जिसे बोर्ड ने निर्धारित किया है। -नीरज कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल, नॉसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल 

Exclusive: CBSE schools will have to prepare 12th result by July 22 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.