दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने विधवा महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दुबई चला गया। महिला की शिकायत पर वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को वापस भारत लौटने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भारत आने के बाद बिहार के सिवान स्थित अपने घर चला गया था। जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी सिरेश राय की महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। महिला हौशंगाबाद में नौकरी करती है। सिरेश राय शादीशुदा है, जबकि महिला विधवा है और उसके बच्चे भी हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे और फिर मिलने का प्रोग्राम बनाया। आरोपी और पीड़िता हौशंगाबाद व बिहार में कई जगह मिले थे। आरोपी ने महिला को मिलने के लिए कुछ महीने पहले वसंतकुंज स्थित एक होटल में बुलाया और वहां शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वारदात के बाद आरोपी दुबई चला गया। अब आरोपी दुबई से वापस आया तो उसने महिला को फिर से संपर्क किया और फिर उसे होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने दो दिन पहले वसंतकुंज नॉर्थ में इसकी शिकायत दी। वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपी सिरेश राय को सिवान, बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
