Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 23 जुलाई को 3 घंटे के लिए सिरसा को करवाएंगे बंद

23 जुलाई को 3 घंटे के लिए सिरसा को करवाएंगे बंद

faridabadnews24By faridabadnews24July 22, 2021No Comments2 Mins Read

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के घेराव मामले में गिरफ्तार किसानों की रिहाई नहीं होने पर संगठनों ने प्रशासन को नया अल्टीमेटम दे दिया है। किसान संगठनों ने प्रशासन को एक दिन का वक्त देते हुए यह ऐलान कर दिया है कि अगर जल्द किसानों को रिहा नहीं किया गया तो 23 जुलाई शुक्रवार को सिरसा शहर को बंद किया जाएगा। पूरे शहर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तीन घण्टे के लिए जाम किया जाएगा। किसान कमेटी की तरफ से प्रहलाद सिंह, विकास सीसर, मन्दीप नथवान, लखविन्द्र लखा, रविन्द्र सिंह ने बताया कि दो बार प्रशासन के साथ मीटिंग हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। किसानों ने बुधवार को 2 घण्टे टोल जाम करके प्रशासन को चेताने की कोशिश की थी लेकिन प्रशासन की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिरसा बन्द के अगले दिन हिसार में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आवास का घेराव किया जाएगा।

अनशनकारी बलदेव सिंह सिरसा की तबीयत नाजुक

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से अनशन कर रहे बलदेव सिंह सिरसा की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। अनशन के कारण बलदेव सिंह का आठ किलो तक वजन कम हो गया है इसके अलावा शरीर भी कमजोर हो गया है। बुधवार को उनका स्वास्थ्य जांच करने पहुंची टीम ने उनको अस्पताल में एडमिट करने की सलाह दी है लेकिन सिरसा ने अस्पताल जाने से मना कर दिया। दिल्ली में किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर संसद घेराव के लिए खेती बचाओ संघर्ष समिति ने मीटिंग करके 5 सदस्य का पहला जत्था दिल्ली के लिए रवाना किया गया। खेती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संसद मार्च के लिए 22 जुलाई से जो 200 किसानों का जत्था कूच करेगा, उस प्रथम जत्थे में खेती बचाओ संघर्ष समिति के पांच किसान भी संसद कूच में शामिल होंगे। इसी कड़ी में बुधवार को रतिया अजितसर गुरुद्वारे से जत्थेदार गुरचरण सिंह चिम्मो, सरदार केवल सिंह धालीवाल, पूर्व सरपंच भरपूर से दरिया सिंह पूनिया, सरदुल सिंह चिम्मो एवं मिट्ठू सिंह चिम्मों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

faridabadnews faridabadnews24 Sirsa will be closed for 3 hours on 23rd July
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.