Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2023 में कर सकेंगे सफर, 350 KM का काम हुआ पूरा

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर 2023 में कर सकेंगे सफर, 350 KM का काम हुआ पूरा

faridabadnews24By faridabadnews24July 22, 2021No Comments2 Mins Read

सरकार का दावा है कि आठ लेन का दिल्ली-मुंबई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य आगामी 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में 350 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का काम पूरा कर लिया गया है और 825 किलोमीटर पर कार्य प्रगति पर है। नए एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग की दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में दिल्ली-मुंबई की सड़क से 1450 किलोमीटर की दूरी है। नए एक्सप्रेस-वे से यह दूरी घटकर 1350 रह जाएगी। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की विशेषता यह है कि यह पांच राज्यों के अति पिछड़े व आदिवासी क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिससे वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। दिल्ली-मुंबई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट गुरुग्राम के राजीव चौक से शुरू होकर मेवात-कोटा-रतलाम-गोदरा-बड़ोदरा-सूरत-दहिसर होते हुए मंबई में समाप्त होगा। इसमें हरियाणा का मेवात व गुजरात का दाहोड़ देश के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे राजस्थान, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के सबसे पिछड़े व आदिवासी क्षेत्र से होकर गुजरेगा। अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम से जयपुर रिंग रोड तक एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 के सामानंतर बनाया जाएगा। यहां से अलवर (हरियाणा) होते हुए आदिवासी क्षेत्र झबुआ-रतलाम-वड़ोदरा तक जाएगा। इसमें दिल्ली से दौसा (280 किमी) का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश के झबुआ-रतलाम सेक्शन पर एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। बड़ौदा-मुंबई सेक्शन का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम जनवरी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विदित हो इस परियोजना पर सवा लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

350 KM work completed faridabadnews faridabadnews24 Will be able to travel on Delhi-Mumbai Expressway in 2023
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.