Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वकीलों के लिए नहीं पर्याप्त बैठक व्यवस्था; हाईकोर्ट ने नगर निगम व जिला प्रशासन को वकीलों के लिए चैंबर बनाने के दिए आदेश

वकीलों के लिए नहीं पर्याप्त बैठक व्यवस्था; हाईकोर्ट ने नगर निगम व जिला प्रशासन को वकीलों के लिए चैंबर बनाने के दिए आदेश

faridabadnews24By faridabadnews24July 22, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हाईकोर्ट ने नगर निगम व जिला प्रशासन को वकीलों के लिए चैंबर बनाने के आदेश दिए है। सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर की समस्या को देखते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कंस्ट्रक्शन कमेटी के चेयरमैन जस्टिस अजय तिवारी ने फरीदाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर, डीसी यशपाल यादव, नगर निगम के चीफ इंजीनियर रामजीलाल, फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत, महासचिव नरेंद्र शर्मा के साथ वर्चुवल मीटिंग की। जिसमें के वकीलों के लिए नए चैंबर व मल्टीपल पार्किंग के विषय पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि फरीदाबाद में करीब 3000 वकील प्रैक्टिस करते हैं। लेकिन केवल 700 चैंबर ही बने हुए हैं। बाकी वकीलों के लिए बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जहां पर वह अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। मीटिंग के दौरान बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस अजय तिवारी ने कहा कि न्यायिक परिसर में एक नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य होना है, जो कि बचत भवन को तोड़कर बनाई जानी है। इसके लिए वकीलों की सीटों को भी हटाया जाना है। उन्होंने कहा कि नई बिल्डिंग के निर्माण के दौरान जिन वकीलों की सीटों को हटाया जाएगा उसके पहले उचित स्थान पर उनके लिए कंस्ट्रक्शन कमेटी या प्रशासन की तरफ से नई सीटें बनाई जाए। उसके बाद ही उनकी सीटों को तोड़ा जा सकता है। जस्टिस ने डीसी व नगर निगम के चीफ इंजीनियर को इस बारे में अगली मीटिंग में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है।

टीनशेड में बैठते हैं अधिकांश वकील

बार के महासचिव एडवोकेट नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले अधिकांश वकीलों के पास बैठने के लिए अलग से कोई चैंबर नहीं है। ऐसे में वकील कोर्ट के सामने बने टीनशेड में ही तखत लगाकर बैठकर किसी तरह काम चलाते हैं। उन्हाेंने बताया कि फरीदाबाद प्रदेश का सबसे बड़ा बार एसोसिएशन है। औद्योगिक नगरी होने के बावजूद यहां वकीलों के पर्याप्त बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इस बारे में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को अवगत कराया गया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में हाईकोर्ट यहां के वकीलों के लिए चैंबर का निर्माण कराएगा।

faridabadnews faridabadnews24 Not enough seating arrangement for lawyers; High court orders municipal corporation and district administration to make chambers for lawyers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.