
फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट ने सेक्टर 2 में बन रहे महिला कालेज की मजदूर महिलाओं और बच्चों के साथ समाज सेवी सुनित नागर का जन्म दिवस मनाया सुनित नागर पिछले तीन साल से बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट के सदस्य हैं और हमेशा समय समय पर ट्रस्ट की मदद करते रहे हैं साथ ही हमेशा ट्रस्ट की हौसला-अफजाई भी करते हैं सुनित नागर वो पहले इंसान हैं जिन्होंने बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की नींव रखने में सहायता की और एक बेक स्पोर्ट बन कर हमेशा ट्रस्ट के साथ रहे ये वो इंसान हैं जिसने हमेशा हमारी महिला टीम को आगे बढ़ाया और खुद पर्दे के पीछे रहे और हमारा हौसला बढ़ाते रहे । आज भी अपने जन्मदिन के अवसर पर सुनित नागर ने ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव के साथ मिलकर सेक्टर 2 में बन रहे महिला कालेज की मजदूर महिलाओं और बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और सभी बच्चों को मिठाईयां बांटी इसके अलावा ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने सभी महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर सभी महिलाओं को जागरूक किया और सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बांटे। आज के कार्यक्रम में ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव, उर्मिला यादव, हिमांशी यादव, गौतम यादव और सुनित नागर शामिल रहे l
