
हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्रों को रिजल्ट का अब बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में हाल में तो रिजल्ट जारी होने की तिथि घोषित किए जाने को लेकर हर दिन कयास लगाए लगाए जा रहे हैं। अभी तक तो लग रहा था कि 22 जुलाई को रिजल्ट जारी होने की तिथि घोषित हो सकती है। लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं। लेकिन अब दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई गई है कि हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 25 जुलाई तक घोषित हो सकते है।
ऐसे में बोर्ड की ओर से इस संबंध में किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन परिणाम जैसे ही घोषित होते है तो हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर छात्रों को विजिट करना होगा। वैसे हमारी मानें तो अभी से विजिट करना शुरू कर दें जिससे मालूम पड़ जाए कि रिजल्ट कब तक आएगा।
आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा में इस बार 2 लाख 27 हजार 585 छात्र रेगुलर और 9 हजार 452 छात्रों ने प्राइवेट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार हरियाणा बोर्ड ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराने के बजाए छात्रों को सीधे प्रमोट करने का फैसला लिया गया था। वहीं 10वीं का रिजल्ट तो कब का जारी किया जा चुका है। अब इंतजार है तो सिर्फ 12वीं के परिणाम का।
ऐसे चेक कर पाएंगे हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट-
- सबसे पहले हरियणा बोर्ड की वेबसाइट org.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “बीएसईएच हरियाणा 12 वीं परिणाम लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2021 की जांच करें और डाउनलोड करें।
- इसके बाद भविष्य के किसी भी संदर्भ के लिए कक्षा 12 बोर्ड के परिणाम का प्रिंट लेकर रख लें।
